फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बालू गिराकर बंद किया रास्ता, आवागमन बाधित

विज्ञापन
कजरहवा पोखरा मोहल्ल में रास्ते में बालू गिरने से बंद रास्ता। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कजरहवा पोखरा मोहल्ले का मामला
विज्ञापन

मिर्जापुर। शहर कोतवाली के कजरहवा पोखरा मोहल्ले में मकान बना रहे एक व्यक्ति आए दिन रास्ते में बालू गिरवा दे रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है। शिकायत पर व्यक्ति धमकी देने लगता है। मोहल्ला निवासी शैलेश शुक्ला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला निवासी व्यक्ति बार-बार रास्ते में बालू गिरवाकर रास्ता अवरुद्ध कर देता है। बालू इतना ज्यादा होता है कि पूरा मार्ग बंद हो जाता है। कार तो क्या बाइक भी नहीं निकल पाती। मना करने पर धमकी देता है जो करना है कर लो उसे कोई नहीं रोक पाएगा। हर महीने में दो से तीन बार बालू गिराया जा रहा है। मांग की कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए। बालू गिराने से रोका जाए। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि पहले कार्रवाई की गई है। जो गिराया है उस ट्रैक्टर चालक को बुलाया गया। बालू गिराने वाले से बात की गई उसने कहा कि बालू हटा लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें