पटेहरा। संतनगर थाने के पास टेंट में खाना बनाते समय शनिवार की शाम तेज चमक गरज के साथ बिजली गिरने से छह मजदूर झुलस गए।
थाना क्षेत्र के बनकी गांव जा रही सड़क पर काम करने के बाद सभी मजदूर थाने के बगल में लगे टेंट में खाना बनाने पहुंचे थे। तभी तेज चमक गरज के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर अखिलेश (18), सुनील (26) निवासी बिरोही थाना विंध्याचल, छोटेलाल (48), चन्दन (31) निवासी अरंगी सरपति थाना विंध्याचल व विजय शंकर (30), मंगला (35) निवासी नेगुरा थाना जिगना झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी ले गई। जहां सभी का उपचार चल रहा है।