फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में छह की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। होली पर्व पर सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। देेहात कोतवाली के पहाड़ी गांव के पास जीप के धक्के से 40 वर्षीय ठेला चालक की मौत हो गई। देेहात कोतवाली के करनपुर पहाड़ी पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मडि़हान थाना क्षेत्र के सोनभद्र के बार्डर पर कोइलरिया गांव के पास बाइक भिड़ंत में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मडि़हान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास अनियंत्रित कार पलटने से चालक 35 वर्षीय रामबाबू की मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन नदी पुल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई। हलिया के रतेह चौराहा के पास ट्रैक्टर के धक्के से घायल बाइक सवार की मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर पहाड़ी गांव निवासी 40 वर्षीय बसंत लाल पुत्र लल्लू ठेला चलाता है। सोमवार की सुबह नौ बजे वह ठेला लेकर घर जा रहा था। रास्ते में पहाड़ी गांव के पास जीप ने ठेले में टक्कर मार दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया। मृतक को दो पुत्र और दो पुत्री है। इएमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। उसके मौत से परिवार पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुरकुठिया गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद दुबे रविवार की देर रात बाइक से लालगंज की ओर जा रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
राजगढ़, स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के लूसा गांव निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार पुत्र दशरथ व 23 वर्षीय अजय कुमार पुत्र लक्ष्मण सोनभद्र से अपने घर वापस आ रहे थे। सोनभद्र जिले के कोइलरिया गांव के पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र तौलन निवासी बैडाड़ व 24 वर्षीय सोनू पुत्र बुद्धू की बाइक से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सोनभद्र जिले के बैडाड़ गांव निवासी सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

मडि़हान, मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग स्थित देवरी गांव के पास सोमवार की देर रात पुलिया से टकराकर आर्टिका कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे युवक को बाहर निकलवाया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी मडि़हान भेजा गया। देखते ही डाक्टर ने कार चालक 35 वर्षीय रामबाबू निवासी नकहरा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया।
ड्रमंडगंज, लालगंज थाना क्षेत्र के लायन गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीश्याम उर्फ लल्लू कोल रविवार को होलिका दहन की रात अपने पुराने निवास बरौधा से पैदल वापस अपने दूसरे निवास पर जा रहे थे। उसी दौरान रीवां-मिर्जापुर रोड पर स्थित बेलन नदी पुल पार करते समय श्रीश्याम को किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये । जानकारी होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने श्रीश्याम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची बरौधा पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी दुर्घटना में होली के दिन सोमवार की सुबह आठ बजे ड्रमंडगंज गड़बड़ा रोड पर एक पिकअप
ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार प्रयागराज जिले के कोरावं थाना क्षेत्र के संसारपुर निवासी 48 वर्षीय ओंकार नाथ चौरसिया पुत्र लालमनि चौरसिया व 26 वर्षीय महेंद्र कुमार चौरसिया पुत्र शंभू चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गये । सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा दोनों घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज ले गई। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हलिया थानांतर्गत ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर रतेह गांव के पास 22 मार्च को ट्रेक्टर ट्राली और बाइक की हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार शुकुलपुर निवासी 24 वर्षीय कमलेश कुमार की भी सोमवार की देर शाम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी । युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें