फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, एडीजी ने दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज के बामी गांव में तीन चचेरे भाइयों की हत्या मामले का घटना के चार दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री के आश्वासन और राजतीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रदर्शन, चेतावनी के बावजूद विशेष जांच दल अब तक नाकाम है। वहीं घटना के बाद दूसरी बार जिले में पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का जल्द खुलासा करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री के लेने के बाद जल्द खुलासे को लेकर पुलिस अधिकारी परेशान हैं। चार दिन बीतने के बाद भी मामले में कोई प्रगति न होने पर एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने अष्टभुजा डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जल्द खुलासे की चेतावनी दी है। पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर एडीजी लालगंज पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने का निर्देश दे चुके हैं। पर अब तक पुलिस को कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा। रविवार को पुलिस अधिकारियों और एसआईटी के साथ बैठक कर एडीजी ने जिन बिंदुओं पर जांच हो रही है, उसकी जानकारी ली। इसके बाद कुछ बिंदुओं से अवगत कराकर दिशा-निर्देश दिया। शासन से हो रही हत्याकांड की मानीटरिंग को देखते हुए एडीजी ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर मामले में जरूरी तथ्य प्रस्तुत करने या खुलासा करने की चेतावनी दी। एडीजी की बैठक में अधिकारियों के पसीने छूट गए।
परिजनों से एक घंटे तक बंद कमरे में एडीजी ने की बात
इसके बाद डेढ़ घंटे तक पुलिस अधिकारियों संग की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। लालगंज के बामी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा न होने के बदा रविवार को एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण अष्टभुजा डाक बंगला पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने एक घंटे तक बंद कमरे में तीनों किशोरों के पिता से बात की। इसके बाद डेढ़ घंटे तक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जांच पर असंतुष्टि जताई। निर्देश दिया कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन

अष्टभुजा डाक बंगले में रविवार की दोपहर पौने दो बजे पहुंचे एडीजी जोन ने गार्ड आफ आनर की सलामी ली। फिर बंद कमरे में तीनों किशोरों के पिता से बात की। इस दौरान आईजी, एसपी आदि सभी अधिकारी बाहर रहे। आईजी एक-दो बार अंदर गए। एडीजी ने परिजनों के साथ वार्ता के दौरान जानकारी ली कि उनकी किसी से दुश्मनी या, कोई ऐसी बात जो बच्चों की हत्या की वजह बन सकती है को लेकर बात की। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। एडीजी ने कहा कि अगर उन्हें हत्या के संबंध में या कोई अन्य बात पता चले तो पुलिस को बताएं। परिजनों के साथ बाचीत के बाद एडीजी ने आईजी विंध्याचल मंडल पीयूष श्रीवास्तव, एसपी अजय कुमार सिंह, एसआईटी टीम के सदस्य, लालगंज, विंध्याचल थाना प्रभारी, स्वाट, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम के साथ बैठक कर हत्याकांड के बारे में पुलिस की अब तक की छानबीन की प्रगति रिपोर्ट जानी। हत्याकांड की जांच की धीमी प्रगति पर एडीजी ने कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों को दिन-रात एक करके जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का निर्देश दिया। बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले एडीजी ने कहा कि कुछ बिंदुओं पर सकारात्मक कार्य चल रहा है। टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें