फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नारियल के बीच छिपाकर ले जा रहे थे छह करोड़ का गांजा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने बरकछा खुर्द छितमपुर मोड़ के पास से ट्रक में नारियल और मछली के दाने की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे छह करोड़ के गांजे की बड़ी खेप जब्त की है।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक सवार मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना के अल्हवा निवासी गणेश केवट उर्फ रमेश और मऊगंज थाना क्षेत्र के डेरा पथरावा निवासी शाबिर उर्फ लालू को को गिरफ्तार किया है। दोनों अंतरराज्यीय तस्करी के आरोपी हैं। ट्रक से 1204 किलो गांजा जब्त हुआ है। इसके साथ ही तीन फोन और 1900 रुपये नकद भी मिले हैं।
मामले की जानकारी एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने सूचना मिलने पर बरकछा खुर्द स्थित छितमपुर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की।
इस दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली तो नारियल और मछली के दाने की बोरियां के बीच छिपाकर रखे गए गांजे के बोरे बरामद हुए। ट्रक से गणेश केवट उर्फ रमेश और शाबिर उर्फ लालू पकड़े गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर आ रहे थे। मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में सप्लाई की योजना थी। गांजे बेचने से मिलने वाली रकम वह बांट लेते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ देहात कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें