हलिया। स्टांप ड्यूटी की बकाया धनराशि जमा न करने पर प्रशासन ने ऊटी गांव निवासी बकायादारों की करीब छह बीघा 10 बिस्वा जमीन की नीलामी की कार्रवाई शुरू की है। एसडीएम लालगंज अजीत कुमार के आदेश पर शनिवार को अमीन राम उजागिर दुबे ने ग्राम सचिवालय पर नीलामी संबंधी नोटिस चस्पा किया। अमीन ने बताया कि बकायादारों पर स्टांप के 1,65,215 रुपये समेत अन्य धनराशि बकाया है। नोटिस, वारंट और कुर्की की कार्रवाई के बाद जमीन की नीलामी के लिए सोमवार की तिथि निर्धारित की है।