फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जमालपुर सीएचसी के बरामदे में फन उठाकर खड़ी थी नागिन, तीन घंटे बाद हुआ रेस्क्यू

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर के बरामदे में कुर्सी के पास बैठी नागिन।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
नागिन को देखते ही अस्पताल में मची अफरातफरी, सर्प मित्र ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
विज्ञापन

जमालपुर, मिर्जापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में शनिवार शाम को फन उठाए नागिन को देखकर अस्पताल कर्मियों में अफरातफरी मच गई। ओपीडी बंद होने के बाद बरामदे में कुर्सियों के पास नागिन खड़ी थी। अस्पताल में सांप निकलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डोहरी गांव निवासी सर्प मित्र महेश सिंह पहुंचे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम छह बजे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सीएचसी कर्मियों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र पकड़े गए सर्प को जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए। सर्पमित्र ने बताया कि सांप जहरीली नागिन है। इसकी अलग प्रजाति है, जो अक्सर सावन के महीने में कहीं-कहीं दिखाई देती है। वह वन विभाग की रामनगर-चुनार-चकिया रेंज से सर्प पकड़ने के लिए अधिकृत हैं। क्षेत्र में पकड़े गए सर्पों को जंगल और पहाड़ी कंदराओं में छोड़ दिया जाता है। सांपों को मारने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें