जीडी बिनानी पीजी काॅलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जीडी बिनानी पीजी काॅलेज में सोमवार से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं के लिए प्रवेश कार्य शुरू हो गया। पहले दिन बीकाॅम के छह प्रवेश हुए लेकिन बीए का एक भी प्रवेश नहीं हुआ।
महाविद्यालय में सोमवार से लेकर 18 जुलाई तक स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश होना है। इसको लेकर प्रथम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। सोमवार को सर्वर के धीमा चलने से बीए के प्रवेश में समस्या हुई। साथ ही समर्थ पोर्टल से भी कुछ समस्या हुई। इसके चलते बीकाॅम में तो प्रवेश हुए लेकिन बीए में एक भी दाखिला नहीं हुआ। प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी कुछ ठीक हो गया है। पहले दिन छह प्रवेश हुए हैं। 14 जुलाई से प्रवेश कार्य गति पकड़ेगा।