फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चोरी की पांच बाइक के साथ छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लालगंज पुलिस ने बाइक व अन्य सामानों की चोरी व बिक्री करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की पांच बाइक, तीन मोनो ब्लाॅक, एक मोटर पंप, एक साइकिल, एक बैटरी, तमंचा-कारतूस और तीन चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

लालगंज थाने में 15 जून को जयकर कला निवासी सविता देवी पत्नी कलन्दर मौर्या ने अज्ञात के खिलाफ पंप, बैटरी, साइकिल आदि चोरी होने की तहरीर दी थी। इसके बाद 16 जून को शिवम पटेल निवासी डांगर केरी थाना लालगंज ने अज्ञात के खिलाफ मोनो ब्लाॅक, मोटर चोरी होने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। लालगंज थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर छह आरोपियों बाली कुमार उर्फ रोहित पटेल, राहुल बिंद, सोनू कुमार, राम सुंदर उर्फ बिंदु, महेश बिंद व सूर्यकांत बिंद को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी की पांच बाइक के अलावा अन्य सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों बाली कुमार उर्फ रोहित पटेल के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस, राहुल बिंद, सोनू कुमार व राम सुंदर के कब्जे से तीन चाकू बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया वे सब मिलकर बाइक, साइकिल, पंप आदि सामानों की चोरी करते हैं। ग्राहकों की तलाश कर बेच देते हैं। प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें