फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में बहन मायावती बनेंगी मुख्यमंत्री: शिवबोध राम

विज्ञापन
पांडेयपुर में आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता बैठक में मौजूद बसपा कार्यकर्ता। -सोशल मीडिया। - फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। बसपा के पूर्व एमएलसी व मुख्य मंडल प्रभारी शिवबोध राम ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की पांचवीं बार सरकार बनेंगी। बहनमायावती ही मुख्यमंत्री बनेंगी। मुख्य मंडल प्रभारी बुधवार को बसपा नेता दीपू तिवारी के पांडेयपुर आवास पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक कर रहे थे। मुख्य मंडल प्रभारी ने पांचों विधानसभा से आए विधानसभा अध्यक्षों से संगठनात्मक मुद्दे पर पड़ताल की। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए अभी से कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने की बात कही। विशिष्ट अतिथि गुड्डू राम ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का अनुरोध किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना, प्रधान अवधेश कुमार विश्वकर्मा, पूर्व मझवां प्रत्याशी दीपू तिवारी, शिवजोर पाल, चंद्रबलि गौतम, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें