फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के सरावा गांव में स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार की कुंडी तोड़कर दान पात्र से नकद रुपयों के अलावा चोर चांदी का मुकुट और अन्य सामान उठा ले गए। रविवार को सुबह चोरी की जानकारी होने पर मंदिर की देखरेख करने वाले ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

सरावा गांव के हनुमान मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर रविवार की रात चोर उसमें रखे से रुपये उठा ले गये। चोर हनुमान जी को पहनाया गया चांदी का मुकुट, पीतल का त्रिशूल और अन्य कीमती सामान भी उठा ले गए। विक्की मोदनवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि चोरी की घटना की जानकारी कुछ युवकों ने दी। इसके बाद पीआरवी-112 को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष बजरंग बली चौबे ने बताया कि अभी तहरीर थाने में नहीं आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें