फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं अहम

Wed, 23 Dec 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने मड़िहान तहसील में मंगलवार को विशाल धरना प्रदर्शन  किया। जिसमें सूखा राहत धनराशि की बंदरबाट होने, खेत तक सिंचाई के लिए टेल तक पानी नहीं पहुंचने आदि का मुद्दा छाया रहा। बाद में राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री पत्रक एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में किसान समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों के लिए आए सूखा राहत चेक की धनराशि की बंदरबांट हो रही  है।

सिंचाई के लिए खेत तक पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। सिंचाई के लिए सिरसी नहर की मरम्मत और सोन लिफ्ट के पंपों को चलाने के लिए प्रदेश सरकार बिजली नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष मेघनाथ पटेल ने कहा सपा सरकार में केवल सरकारी धन की लूट हो रही है। विकास की बजाए विनाश हो रहा है।

प्रदेश सचिव त्रिलोक सिंह पटेल ने कहा कि सपा सरकार ने बेरोजगारी भत्ता और लैपटाप योजनाओं को बंद कर युवाओं के साथ विश्वासघात किया है।

आगामी विधानसभा चुनाव में युवा सपा सरकार को अपनी ताकत का एहसास दिलाएंगे। संचालन राजेंद्र मौर्या ने किया।

इस अवसर पर अवधेश पटेल, सरोज पटेल, डा. एसपी पटेल, रमेश पटेल, अनिल कुमार सिंह, आनंद सिंह पटेल, बाबूलाल धरकार, घ्ज्ञनश्याम पटेल, राधेश्याम पटेल, राज बहादुर पटेल,
विज्ञापन


डा. हरिशचंद्र, जितेद्र कनौजिया, रविशंकर पटेल, शंकर, सेनापति, पुष्पराज, गुलाब बहादुर सिंह, पप्पू पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें