फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म व वेबसीरीज की अश्लीलता के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केेबी पीजी कालेज में शुक्रवार को वालीवुड फिल्म और वेब सीरीज के माध्यम से समाज में दर्शाई जा रही नग्नता और अश्लीलता के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

दीपू प्रजापति के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं और अध्यापकों से उनके विचार लिखित रूप में लिए गए। कहा गया कि मिर्जापुर वेब सीरीज में जिले को गुंडों का अखाड़ा एवं यहां के समाज को असभ्य एवं अश्लील दर्शाया गया है। इससे इस जिले के लोगों को अन्य जिलों व प्रदेशों में अपमानित होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई। छात्र- छात्राओं से भी इस अभियान में सहयोग की मांग की गई। कहा गया कि यह अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें