श्याम सिंह ने कई अन्य पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा में जिला मंत्री के पद से मुक्त किए जाने के बाद श्याम सिंह यादव फेसबुक पर पोस्ट करके जिला कार्यसमिति के नव निर्वाचित कई पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से मात्र एक प्रश्न है कि सिर्फ मेरे ऊपर कार्रवाई क्यों। कई अन्य जिला पदाधिकारियों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। इसके बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं हुई। जांच कराकर उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
वीरेंद्र प्रताप यादव उर्फ काजू को बने नए जिला मंत्री
कटरा कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह यादव को जिला मंत्री पद से हटाए जाने के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी में वीरेंद्र प्रताप यादव उर्फ काजू को नया जिला मंत्री बनाया गया है। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के सुझाव पर प्रदेश नेतृत्व व क्षेत्रीय अध्यक्ष की अनुमति से वीरेंद्र को यह दायित्व दिया गया है। इसके पूर्व जिला मंत्री रहे श्याम सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण हुए विवाद के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।