प्रेम मंडल की ओर से लालडिग्गी स्थित एक हाल में रंगीला श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान बाबा श्याम की भव्य झांकी का दर्शन कर भक्तजन भावविभोर हो उठे।
इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया। सांयकाल भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व वाराणसी से आए कला साधकाें ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। वाराणसी से पधारे सूर्योदय शास्त्री ने विशेष भजन प्रस्तुत कर श्याम की महिमा का बखान किया। मधुर भजनों की प्रस्तुतियाें से उपस्थित भक्तजन भक्ति सागर में डूबते-उतारते रहे।
श्री श्याम प्रभु की भव्य आरती में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी रितेश मिश्र, शुभम अग्रवाल, कमला यादव, रामकिशन, उर्मिला, ममता अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।