फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पंखे की हुक से लटकता मिला शटरिंग मजदूर का शव, घर पर मातम, पुलिस कर रही तफ्तीश

Sun, 15 Jun 2025 09:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

शटरिंग मजदूर का शव पंखे के हुक से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और तफ्तीश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अहरौरा के नई बाजार इलाके में किराए के कमरे में अकेले रहता था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के नई बाजार में रविवार की शाम किराए के मकान में रहने वाले शटरिंग मजदूर युवक का पंखे की हुक से लटकता  शव रविवार की रात पुलिस ने बरामद किया। चंदौली के सिकंदरपुर चकिया निवासी दीपक (22) शटरिंग का काम करता रहा था। नई बाजार निवासी मोहन सेठ के मकान में  किराएदार रहता था। रविवार की सुबह से ही घर में किसी का आना-जाना नहीं हुआ।  

विज्ञापन


दरवाजा में ताला भी बंद नहीं था। लोगों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे नगर चौकी प्रभारी इंदू भूषण मिश्रा ने मशक्कत से दरवाजा खुलवाया तो अंदर पंखे की हुक से लटकता हुआ शटरिंग मजदूर दीपक का शव मिला।

चिकित्सकों ने मजदूर युवक के मौत की पुष्टि की। पुलिस ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी। शटरिंग मजदूर किराए के मकान में अकेला रहता रहा था।  उसका ननिहाल अहरौरा के डीह इलाके में है।  थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। मौत का कारण पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें