फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
ड्रमंडगंज दुर्गा मंदिर से निकली कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। शारदीय नवरात्र पर सेवटी नदी तट स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार शाम सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व सेवटी नदी से जल भरकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ड्रमंडगंज बाजार का भ्रमण करते हुए दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची। यहां आचार्य पं. रमाकांत पांडेय ने विधि-विधान से कलश स्थापित कराया।
विज्ञापन

कथा की पूर्णाहुति 18 अक्तूबर को होगी, जबकि 19 अक्तूबर की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में नवयुवक बाल समिति के अध्यक्ष शिवम कुमार केसरी, संचालक पिंटू केसरी, प्रभारी शशांक केसरी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें