फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vindhyachal Dham: पंडा समाज ने शृंगारिया के पुत्र, भतीजे सहित आठ लोगों को 15 दिन के लिए किया निष्कासित

Fri, 25 Jul 2025 03:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: विंध्याचल मंदिर में पिछले 15 दिनों में हुई दो मारपीट की घटनाओं की जांच के बाद कार्रवाई का दावा करते हुए सात लोगों को 15 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। श्री विंध्य पंडा समाज ने ये कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में विंध्यवासिनी मंदिर व पास की एक दुकान में 15 दिनों में हुई मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। श्री विंध्य पंडा समाज ने शृंगारिया परिवार के दो सदस्यों सहित आठ लोगों को निष्कासित कर दिया है। 15 दिनों तक तीर्थ पुरोहिती व शृंगार पूजन करने पर समाज ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन


समाज का दावा है कि चार जुलाई और 23 जुलाई को हुई घटनाओं की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरी ओर शिव जी शृंगारिया ने इस फैसले पर आपत्ति जताने के साथ इसे एकतरफा कार्रवाई करार दिया है।

चार जुलाई को मंदिर के गर्भगृह और 23 जुलाई को मंदिर के समीप स्थित पूजा-पाठ की दुकान पर हुई मारपीट का मामला पूरी दुनिया में वायरल हुआ। इसका वीडियो भी लाखों लोगों ने देखा और घटना की आलोचना भी की। श्रीविंध्य पंडा समाज ने चार जुलाई की घटना और 23 जुलाई की घटना की जांच कराया।
विज्ञापन


पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि चार जुलाई की घटना की जांच और वीडियो में सामने आए तथ्य को ध्यान में रखते हुए गैर मर्यादित आचरण को देखते हुए दोनों पक्ष को मिलाकर पांच लोगों को 15 दिन के लिए निष्कासित किया जाता है। इस अवधि तक उक्त पांच लोग तीर्थ पुरोहिती और शृंगार पूजन से दूर रहेंगे।

विज्ञापन

समाज द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि इस कृत्य से समाज और मंदिर की मर्यादा धूमिल हुई है। निष्कासित होने वालों में शृंगारिया शिव जी के पुत्र शिवांजू तथा उनके भतीजे सत्यकाम मिश्रा हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से अमित पांडेय, सुमित पांडेय और नवनीत पांडये को 15 दिन के लिए बाहर किया गया है।

वहीं, दूसरे मामले में 23 जुलाई को हुई घटना के मामले में निवेदित भट्ट, उत्तम पांडेय और उत्सव पांडेय को 15 दिन के लिए निष्कासित किया गया है। कार्रवाई को लेकर शृंगारिया शिव जी ने कहा कि पंडा समाज केवल तीर्थ पुरोहितों को ही रोक सकता है। शृंगारिया को रोकने का अधिकार उनके पास नहीं है। साथ ही उन्होंने जांच में शामिल लोगों पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें