फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मोत्सव: ग्रामीण क्षेत्रों में बाजेगाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
संगमोहाल से श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में निकाली गयी शोभा यात्रा में शाम - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। राम नवमी पर विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू धार्मिक संगठनों की ओर से रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में बाजेगाजे के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा की झलक पाने के लिए सड़क की पटरियां सहित मकान के बारजा और छतों पर लोग मौजूद रहे। कई स्थानों पर बाइक जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर सड़क के आर-पार व लोगों के घरों पर केशरिया ध्वज लहराता रहा।
विज्ञापन

जिगना: विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य हिंदू धार्मिक संगठनों की रविवार को भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। बाबा बदेवरानाथ धाम से शंख, घंटा, घड़ियाल के साथ निकली शोभायात्रा बिहसडाकला स्थित शिव मंदिर पहुंची। जहां पन्नादेवी भगवानदास ग्रामीण सेवा संस्था प्रबंधक व पूर्व ग्राम प्रधान बिहसड़ाकला बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल ने अगवानी की। शोभायात्रा में हृदयनारायण चौबे, वालेंद्र सिंह, महेंद्र गिरी, देवीप्रसाद दुबे, मंजूलता चौबे, शशिकांत पांडेय, राजेश पाल, पुष्पेन्द्र सिंह, पंकज तिवारी, सुजीत मोदनवाल, सिंपू सिंह, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
लालगंज: गंगहरा कलां गांव से युवा रामसेना जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा लहंगपुर बाजार, धसड़ा मोड़, राजापुर होते हुए वापस लहंगपुर बाजार पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में लहंगपुर चौकी प्रभारी इंदु भूषण मिश्रा, हेड कांस्टेबल नर्वेश मिश्रा, के अलावा अर्जुन दूबे, अंकित दूबे, चंद्रशेखर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबली गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कछवा: जमुआ चौराहे से पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय की अध्यक्षता शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मनोज पांडेय, सुरेश सिंह, तारक नाथ भारती, आनंद राज केशरी, रतन सिंह, प्रदीप सिंह, अंकित गुप्ता, गंगेश यादव, प्रियांशु आदी मौजूद रहे।
अदलहाट: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल नरायनपुर, जमालपुर की ओर से संकट मोचन से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रीराम सिंह, गो सेवा प्रमुख अभिषेक, राजकुमार पांडेय, आशीष सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
अहरौरा: श्रीरामनवमी के अवसर पर विहिप जिला सहमंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में रणवीर त्रिपाठी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, हिमांशु, संतोष अग्रहरी के साथ सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।
पड़री: भोजपुर पहाड़ी में रामलीला कमेटी अध्यक्ष लल्लू प्रसाद पाठक व ग्राम प्रधान रमाशंकर भारती के सहयोग से रामलीला के 51 वर्ष पूर्ण होने पर भगवान श्रीराम शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कृष्ण गोपाल दुबे, रामकृष्ण पाठक, गौरीशंकर पाठक, राजेश पाठक, राकेश पाठक आदि मौजूद रहे।
रामभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन
जिगना। रामनवमी पर बिहसड़ाकला स्थित लठ्ठहवा तालाब पर रविवार को पन्नादेवी भगवानदास ग्रामीण संस्था प्रबंधक व पूर्व ग्राम प्रधान बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल की ओर से रामभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें