मिर्जापुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना-पत्र सौंपा। इसमें एक पार्टी के नेता के सार्वजनिक बयान की जांच कराने और आवश्यक होने पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। प्रार्थना-पत्र में कहा गया कि सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक रूप से प्रसारित एक कथित बयान में व्यापारियों की दुकानों को लूट लिए जाने जैसी बात कही गई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राहुल बरनवाल, ज्ञान चंद गुप्ता, अनुज उमर, योगेश तिवारी, विक्रम सिंह, राजकुमार, हिमांशु अग्रहरि, कुशाग्र गुप्ता, महेश केसरी और प्रशांत गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
व्यापरियाें से विवाद नहीं, बयान को गलत तरीके से पेश किया : देवी प्रसाद
मिर्जापुर। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बयान पर उठे बवाल पर प्रतिक्रिया दी है। बताया कि कुछ लोगों ने बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत है। जिससे अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास हो रहा है। उनका व्यापारियों से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। न ही उन्हें किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा है। पार्टी का उद्देश्य केवल उन भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना है। जिन्होंने पुलिस की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का सार्वजनिक रूप से पुतला दहन किया। जब तक उनके खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक समाजवादी पार्टी पूरे जिले में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। व्यापारियों से कोई विरोध नहीं है और न ही उनके प्रति मेरी कोई दुर्भावना है। व्यापारी हूं और व्यापारियों की भावनाओं व समस्याओं को समझता हूं।