ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव में शनिवार की देर रात करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। रविवार की सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्जनीपुर निवासी मुन्ना अंसारी का 27 वर्षीय पुत्र दिलशाद घर के सामने ही चाय पान की दुकान खोलकर जीविकोपार्जन करता था। शनिवार की रात दिलशाद कुछ काम करते समय अचानक बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसके बाद उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते पहुंचते उसकी मौत हो गई। दिलशाद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दिलशाद की एक मासूम बेटी भी है। चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।