फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई मेल से कटकर दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरौधा पुल के आगे मुंबई मेल से कटकर एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रेलवे स्टेशन मिर्जापुर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरपीएफ और जीआरपी ने उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार निवासी देवानंद सोनकर (45) पुत्र भाईलाल सोनकर पिछले एक वर्ष से देहात कोतवाली के भरुहना में रिश्तेदार के यहां परिवार के साथ रहता था। उसे दो पुत्री और एक पुत्र है। वह सुबह किसी कार्य से घर से निकला था। रास्ते में बरौधा पुल के आगे वह रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था कि मुंबई मेल की चपेट में आ गया। इससे उसका पैर कट गया। ट्रेन के रुकने पर ट्रेन के गार्ड ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना देकर घायल को ट्रेन पर रखकर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर लाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी के उप निरीक्षक दिवाकर पांडेय ने उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति का पैर कट गया। उसे उपचार के लिए स्टेशन पर लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें