मिर्जापुर। वैश्विक महामारी के बीच लॉकडाउन के 43वें दिन बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों के शटर उठ गए। शासन की ओर से निर्धारित दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के बीच हो रहे कामकाज से बाजारों मे चहल-पहल बना रहा।
जिगना, छानबे क्षेत्र में गैपुरा, विजयपुर, बिहसड़ा, जिगना, हरगढ़, नर्रोइया, पाली समेत अन्य स्थानों पर दुकानों के शटर उठे। लगभग डेढ़ माह बाद दुकान खोलकर कई दुकानदार अपनी दुकानो की सफाई मे जुटे रहे। कछवां, आदर्श नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में डीएम के निर्देश पर बाजार के कुछ दुकान खुले। जिससे बाजार में ऑटो, ई-रिक्शा के चलने से चहल-पहल बना रहा। हलिया, स्थानीय बाजार मे दुकानों व प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों मे हर्ष रहा। दुकानों पर भीड़ तो नही रहा पर सड़को पर भीड़ देखा गया। जमालपुर, ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें खुल तो गई, फिर में महामारी को लेकर लोगों में दहशत रहा। दुकानदार से लेकर ग्राहक सोशल डिस्टेंस को लेकर सावधानी बरत रहे हैं।
जमुई, जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र मे हार्डवेयर, इलेक्ट्रनिक्स व इलेक्ट्रिक दुकानों के साथ ही मोबाइल रिचार्ज, रिपेयर व चश्मे की दुकानें खुली रहीं। चौकी प्रभारी मो. ऐश खां ने दुकानदारों को एक-एक मीटर पर गोलाई बनाने के निर्देश देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का दुकानदार व ग्राहकों को निर्देश दिया।
सीखड़। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद विकास खंड सीखड़ स्थित बाजारो में बुधवार को दुकानें नहीं खुली। क्षेत्र के खैरा, नई बाजार, पाहो, हासीपुर आदि बाजारों के चौराहों और तिराहों के आसपास स्थित दुकानें पहले की तरह ही बंद रहे। जिससे व्यापारी मायूस दिखे। चौकी इंचार्ज खैरा राजेश प्रताप सिंह का कहना है कि अभी तक हमारे पास दुकान खुलने की कोई सूचना नहीं आई है। आदेश मिलने के बाद ही निर्धारित दुकानों को खोलने की छूट दी जाएगी।