नगर के बाजीराव कटरा स्थित कृष्णा पैलेस में बुधवार को केमिस्ट एसोसिएशन मिर्जापुर अध्यक्ष गोवर्धन त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए एआईओसीडी के महामंत्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि 28 फरवरी की दवा विक्रेताओं की बंदी उच्च न्यायालय इलाहाबाद के फैसले के कारण स्थगित की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों में फुटकर दवा व्यापारियों को अपनी दूकान चलाने के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त किया जाए व ऑनलाइन दवा व्यवसाय पर उत्तर प्रदेश में भी तत्काल रोक लगे।
बताया कि महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में ऑनलाइन दवा व्यापार पर तत्काल प्रभाव से वहां की सरकारों ने रोक लगा दिया है।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दवा व्यापारियों का लाइसेंस शुल्क तीन हजार से तीस हजार करने के प्रस्ताव का भी विरोध किया। सीडीएफ यूपी के संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।
अतिथियों का स्वागत राजेश चंद्र सर्राफ व संचालन पन्ना लाल बुंदेला ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से रूप टंडन, रामकुमार केशरवानी, उमाशंकर दूबे, अब्दुल्लह खान, विनोद गुप्त,
प्रमोद द्विवेदी, सुशील केशरवानी, राज मोहन सेठ, इंद्रेश तिवारी, शंभू जी गुप्ता सहित कई दवा व्यापारी मौजूद रहे।