विन्ध्याचल । सोमवार की सुबह नवागत नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में विंध्य कारिडोर योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे परिक्रमा पथ के लिए जयपुरिया गली और बच्चा पाठक की गली में रजिस्ट्री कराए गए दुकानों को तोड़ने का काम शुरू किया गया।
सुबह आठ बजे पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों सहित दर्जनभर मजदूरों ने दुकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। जो देर रात तक चलता रहा। जयपुरिया गली के उत्तर एवं दक्षिण प्रवेश पर बैरिकेडिंग कर पुलिस की तैनाती कर दी गई। जिससे कि यात्रियों का आवागमन बाधित रहे। कारिडोर में बनाए जा रहे हैं परिक्रमा पथ में कुल 92 संपत्ति प्रभावित हो रही है। जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा लगातार संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई जा रही है। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिन संपत्तियों को ले लिया गया है। उनका ध्वस्तीकरण कर कारिडोर की प्रगति की जा रही है। साथ ही लगातार संपत्ति मालिकों से संपर्क बनाकर रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी की संतुष्टि के बाद ही संपत्ति ली जा रही है। इधर रजिस्ट्री की रफ्तार काफी धीमी है। अभी तक 29 रजिस्ट्री ही हो सकी है।