फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुजेहरा खुर्द में शिवलिंग को खंडित किया, गांव में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के मुजेहरा खुर्द गांव में मंदिर से शिवलिंग खंडित कर फेंकने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली। एक व्यक्ति को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। मुजेहरा खुर्द निवासी धीरेंद्र सिंह ने अपने घर के सामने मंदिर बनवाकर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। आरोप है कि रात करीब तीन बजे कुछ लोग मंदिर में घुसे और शिवलिंग खंडित कर सड़क पर फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन

परिजनों ने एक नामजद और उसके साथियों पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। टेढ़वा चौकी प्रभारी शेषनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। चील्ह थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि शिवलिंग खंडित करने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें