फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू

विज्ञापन
कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।- सोशल मीडिया। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के पड़री स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। शिवधाम मंदिर समिति के तत्वावधान में निकली कलश यात्रा कबरा महादेव मंदिर से शुरू होकर पड़री बाजार होते हुए कथा स्थल पहुंची। प्रयागराज से आए आचार्य विनोद माधव जी महाराज 30 अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम पांच से रात नौ बजे तक शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। कथा में भगवान शिव की महिमा, लीलाओं और शिवभक्ति के महत्व का वर्णन किया जाएगा। कलश यात्रा में राजेश सोनकर, संतोष सिंह, कृष्ण कुमार अग्रहरि, रोहित अग्रहरि, शिवहरि अग्रहरि और रानी कुमारी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। आयोजन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें