फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शाइन सिटी की जमीन 61 लाख में नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित शाइन सिटी की जमीन बृहस्पतिवार को 61 लाख रुपये में नीलाम की गई। शाइन सिटी डेवलपमेंट के भूस्वामी अमिताभ श्रीवास्तव पर उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण लखनऊ का बकाया होने पर नायब तहसीलदार लालचंद की निगरानी में जमीन की नीलामी कराई गई।
विज्ञापन


देवरी गांव स्थित आराजी 335 क रकबा लगभग एक बीघे जमीन की नीलामी के लिए चार लोग मौजूद रहे। इसमें राजगढ़ निवासी डाॅ. अरविंद कुमार सिंह पटेल की अंतिम बोली 61 लाख रुपये थी। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि तहसील के सबसे बड़े बकाएदार की जमीन नीलाम की गई है। हल्का अमीन शिव नरेश दूबे ने बताया कि इस जमीन पर मूलधन 26 लाख 76 हजार रुपये तथा ब्याज समेत 30 लाख रुपये बकाया था। गोपलपुर स्थित पूर्व कांग्रेस नेता राजेशपति त्रिपाठी पर 34 लाख तथा ध्रुव पति त्रिपाठी पर इंडियन बैंक का 30 लाख रुपये बकाया था। बैंक द्वारा जारी आरसी पर एसडीएम युगांतर त्रिपाठी व तहसीलदार लालता प्रसाद के आदेश पर गोपलपुर स्थित फार्म हाउस की जमीन कुर्क की गई। तहसीलदार लालता प्रसाद ने बताया कि तहसील क्षेत्र के लगभग 60 बड़े बकाएदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। मरचा गांव निवासी तेजनारायन सिंह पर सात लाख रुपये बकाया के लिए आरसी जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें