फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लोहे के राॅड से हमले में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। देवहट खरका टोला में बुधवार को देर रात कुछ लोगों ने एक युवक की लोहे के राॅड हमला कर पिटाई की। हमले में घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया। वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देवहट खरका टोला में बुधवार को आधी रात के बाद किसी बात को लेकर केवटान बस्ती निवासी 35 वर्षीय अनिल बिंद को कुछ युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह जानकारी होने पर परिजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने मौके पर जाकर छानबीन की। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। सूचना मिलने के बाद सीओ लालगंज ने भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि युवक को कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें