फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र: अष्टमी तिथि पर विंध्यधाम में दिखा आस्था का संगम, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने टेका मत्था

Wed, 13 Oct 2021 02:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मां विंध्यवासिनी धाम में बुधवार को मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो अनवरत जारी है। अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विंध्यधाम में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि पर विंध्यधाम में आस्था का संगम दिखा। महागौरी स्वरूप मां विंध्यवासिनी के दर्शन को भक्तों का रेला उमड़ा। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने अष्टमी तिथि पर मां विंध्यवासिनी की दर्शन-पूजन कर पुण्य की कामना की। उन्होंने परिसर में मौजूद अन्य देवी देवताओं के समक्ष भी मत्था टेका।
विज्ञापन



बिहार के राज्यपाल का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जयसवाल व अन्य लोगों ने किया। इधर, मां विंध्यवासिनी धाम में बुधवार को मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो अनवरत जारी है। अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।  
विज्ञापन



इन मंदिरों में मत्था टेकने के बाद भक्त त्रिकोण परिक्रमा कर रहे हैं। देश के कोने-कोने से लोग परिवार के साथ आध्यात्मिक पर्यटन के लिए मेला क्षेत्र में पहुंचे हैं। सुबह से ही तीनों प्रमुख मंदिरों में माता के जयकारे व घंट घड़ियाल गूंज रहे हैं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। 
पढ़ेंः मां विंध्यवासिनी के महागौरी स्वरूप का दर्शन-पूजन करने उमड़े भक्त, देवी के जयकारे से गूंज रहा विंध्य धाम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें