फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीवर लाइन का काम पूरा, घरों से कनेक्शन का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही मेन सीवर लाइन से घरों के कनेक्शन जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है। दिसंबर 2023 तक नगर की सीवर लाइन चालू किए जाने की उम्मीद है।नगर में अमृत योजना के तहत दो कार्य चल रहे हैं। एक पेयजल योजना तथा दूसरा सीवर लाइन बिछाने का कार्य। इसमें पेयजल योजना के तहत प्रस्तावित कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है, जबकि सीवर लाइन का काम दिसंबर 2023 में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर में 210 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र में 210 करोड़ की लागत से 203 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा रही है, जबकि विंध्याचल में 50 करोड़ रुपये की लागत से 25 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव था। अब सभी जगह सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। मैनहोल भी बनाए जा चुके हैं।
अब नगर में घरों के आगे चैंबर बनाने का काम शुरू किया गया है। आठ इंच की व्यास की पाइप लाइन के जरिए चैंबर को जोड़ा जा रहा है। इसके बाद पाइप लाइन को मैनहोल से जोड़ा जाएगा। इससे दो लाभ होगा। एक तो बार-बार कनेक्शन जोड़ने के लिए मैनहोल को तोड़ना नहीं पड़ेगा, इससे वह क्षतिग्रस्त होने से बचेगा। दूसरे कहीं भी कोई समस्या होने पर उसकी त्वरित पड़ताल हो सकेगी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि कार्य तीव्र गति से चल रहा है। दिसंबर 2023 तक कार्य पूरा होने की संभावना है। नगर के 32000 घरों का सीवर लाइन से कनेक्शन जोड़ा जाना है। इसके लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। हालांकि अभी कम ही चैंबर बनाए गए हैं, लेकिन काम तेजी पर है। घरों के संख्या में वृद्धि होने की भी संभावना है। बरसात का मौसम शुरू होने से अधिसंख्य घरों के कनेक्शन सीवर लाइन से जोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें