फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का कहर जारी, चार की मौत

Tue, 13 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरते । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड से बीती रात जिगना, कैलहट और मड़िहान, अदलहाट इलाकों में तीन लोगों ने ठंड से दम तोड़ दिया। दूसरे दिन भी दस बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लोग अपने छत पर धूप सेंकते नजर आए। शाम होते ही गलन और ठंड ने फिर से सताना शुरू कर कर दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा लिया। 
विज्ञापन

  मड़िहान इलाके के कोटवा पांडेय गांव में रविवार की रात सिंचाई करने के दौरान प्रमिला (32) पत्नी शिवकुमार को ठंड लग गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होेंने दम तोड़ दिया। कैलहट में बीती रात रामा देवी (54) रविवार की रात खाना खा कर घर में सोई तो फिर उठ नहीं सकीं। परिवारी जनों ने बताया कि सुबह उन्हें जगाने का प्रयास किया गया तो वे मृत मिलीं। उधर जिगना इलाके के बरी दूबे गांव में कमला शंकर (70) भी भोजन करने के बाद मड़हे में सोने गए तो रात में उनके सीने में दर्द होने लगा।    जिला अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अदलहाट थाना क्षेत्र के पौनी गांव में रविवार की रात पप्पू यादव (45) की ठंड लगने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मौत ठंड से हुई है या स्वाभाविक मौत है। पप्पू यादव पुत्र रामकृष्ण यादव रविवार की रात भोजन कर सो गया। सुबह काफभ् देर तक नहीं जागने पर परिजनों उसे जगाने की कोशिश की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

   सोमवार की सुबह से ही आसमान साफ थी। दस बजे के बाद धूप निकलने से ठंड का प्रकोप कम हो गया। लोग अपने छतों पर धूप का आनंद लिया। वहीं सूर्यास्त के बाद गलन व ठिठुरन बरकरार रही। विगत दो दिनाें से धूप तो निकल रही थी, लेकिन सोमवार को पूरे दिन धूप निकलने से घरों में कपड़ाें आदि को सुखाने एवं घर के कई अन्य कामकाज भी तेजी से किए गए। सुबह के समय उतना कोहरा नजर नहीं आया, जितना अन्य दिनों में दिखाई दे रहा था। मौसम का मिजाज अचानक बदलने से जहां रविवार को लोग अपने पूरे शरीर को ऊलेन परिधानाें से ढंक कर निकले, वहीं सोमवार को कोहरा, गलन-ठिठुरन कम होने से जनजीवन को काफी राहत मिली। धूप निकलने से जहां खेती-किसानी करने वाले किसानों को अपना  काम निपटाने में सहूलियत मिली वहीं धूप निकलने से नगर की सड़काें पर दुबके मवेशियों को काफी राहत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें