फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात काश्तकारों ने की नौ संपत्तियों की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर के लिए बनने वाले परिक्रम पथ के लिए मंगलवार को नौ लोगों ने अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री की। चार दिन के अंदर 16 संपत्तियों की रजिस्ट्री परिक्रमा पथ के लिए की जा चुकी है। माना जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक परिक्रमा पथ के लिए जद में आने वाले सभी 92 भवनों की रजिस्ट्री हो जाएगी।
विज्ञापन

रिजस्ट्री करने के चौथे दिन मंगलवार को विंध्य कॉरिडोर के लिए सात लोगों ने नौ संपत्तियों की रजिस्ट्री की।रजिस्ट्री के दौरान उप निबंधक कार्यालय में गहमा-गहमी रही। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी व विशेष सचिव पर्यटन शिवपाल सिंह की निगरानी में राज्यपाल के नाम मां विंध्यवासिनी परिक्रमा पथ के लिए आनलाइन रजिस्ट्री चल रही है। चौथे दिन संजय चौरसिया, बाल मुकुंद, घनश्याम, कामाख्या नारायण, रुद्र कुमार त्रिपाठी, पंकज द्विवेदी ने एक-एक और विंध्य विद्यापीठ विद्यालय के प्रबंधक छबीले मिश्रा ने तीन रजिस्ट्री की। आज से पहले मणिशंकर मिश्र ने दो दुकान व राधेश्याम चौरसिया ने दो दुकान सहित चार संपत्तियों की रजिस्ट्री तथा नेम नारायण मिश्रा और उधव नारायण मिश्रा ने दुकान की रजिस्ट्री की थी। तीसरे दिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई थी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर 331 करोड़ की लागत से बनने वाले विंध्य कारिडोर के तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर की सीढ़ी से 50 फीट का परिक्रमा पथ बनेगा। इसकी जद 92 भवन आ रहे हैं। इसमें से 10 भवन सरकारी हैं, शेष 82 निजी भवन हैं। इन सभी की रजिस्ट्री होनी है।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर के तहत मां विंध्यवासिनी परिक्रमा के लिए प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को कुल नौ रजिस्ट्री कराई गई, शेष के लिए प्रक्रिया चल रही है।
- जगदंबा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें