फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो और बाइक पलटने से सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के कटरा सर्रोई गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह ऑटो और बरईबरी गांव के सामने बाइक पलटने से चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रयागराज जनपद के नेवढ़िया गांव निवासी राम अनुज (40) ऑटो से अपनी पत्नी मालती (35) व पुत्र सत्यम (10) के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में राखी बांधने के लिए जा रहे थे। रास्ते में रेखा (45) पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी आंधी थाना मांडा को भी सवारी के रूप में ऑटो में बैठा लिया। वे विंध्याचल थाने के कटरा सर्रोई पहुंचे थे कि एक बच्चे को बचाने के चक्कर में ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार सभी चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेजा गया। जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर राम अनुज, मालती, रेखा देवी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव निवासी सूरज कुमार यादव (22) बाइक से अपनी माता उर्मिला देवी (45), चाची सुशीला देवी (35) को विंध्याचल दर्शन कराने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में बरईबरी गांव के सामने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई भेजा गया। जहां से सुशीला व उर्मिला को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें