फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्मों के साथी बने 11 जोड़े

Tue, 05 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पासी समाज संघ के तत्वावधान में सोमवार को सिटी क्लब परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। परिसर में बने 11 मंडपों में वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाल पहनाकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।

कार्यक्रम के दौरान वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की कई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पासी अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग नई दिल्ली के निदेशक कन्हैया लाल पासी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है और कई अन्य संस्थाएं भी जागरूक होकर ऐसे कार्यक्रम कर समाजहित में कार्य करती हैं।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख राम आसरे सरोज एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष अरुण कुमार दूबे ने नव दंपतियाें को आशीर्वाद देते हुए उनके  सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन


 विशिष्ट अतिथि डीएफओ भरत लाल सरोज एवं उनकी पत्नी सविता भारती मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष सूर्यभान पासी ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष संपादित कराए जाएंगे।

प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, उदल पासी, रामबाबू सरोज, प्रवेश सरोज, राम प्रसाद सरोज, सुनील रत्नाकर, गुलाब पासी, पूर्व विधायक श्रीराम भारती, धर्मेंद्र सरोज, हसरत सरोज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें