फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-आटो भिड़ंत में सात घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास शनिवार की शाम बाइक व आटोरिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इसमें दो हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर महोखर गांव के पास शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे जिगना से गैपुरा की ओर जा रहे बाइक सवार सहदेव (27) पुत्र बुद्धू निवासी बिहार महोखर गांव के पास पहुंचे थे कि गैपुरा की तरफ से जिगना की ओर आ रही सवारी से भरी आटोरिक्शा से टक्कर हो गई। इसमें आटोरिक्शा पलट गया। इससे उसमें सवार पार्वती देवी (30)पत्नी पाजीलाल निवासी गाजीपुर, लीलादेवी (30) पत्नी दिनेश निवासी बनका विजयपुर, उर्मिला (25) पत्नी संतोष कुमार निवासी सीतामढ़ी सहित तीन अन्य यात्री घायल हो गए ।ग्रामीणों ने गैपुरा पुलिस चौकी सूचना देते हुए घायलों को अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई के चिकित्सक ने बाइक सवार सहदेव व ओटो रिक्शा सवार यात्री पार्वती देवी की हालत नाजुक होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर किया है। चालक आटो छोड़कर फरार हो गया। गैपुरा पुलिस ने आटो व बाइक अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें