स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी चेतगंज अंतर्गत एक युवक का रिवाल्वर लहराता हुआ वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद चील्ह पुलिस उसे पकड़ने के लिए परेशान रही। वायरल वीडियो में रिवाल्वर लहरा कर धमकी देने वाला युवक थाना क्षेत्र के ही महंगी पुर गांव का निवासी है। मामला एक प्रेम प्रपंच की से जुड़ा है। वीडियो वायरल में युवक ने लड़की के मौसी के संबोधित करते हुए लड़की के पिता को धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ महंगी पुर गांव में रिवाल्वर लहराने वाले युवक के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। पुलिस इस बात की पता लगा रही है कि यह रिवाल्वर किसका है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। रिवाल्वर लहराते हुए युवक का वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। चील्ह थाना प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कीवायरल वीडियो वाले युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं पड़ी है।