फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेले पर फुलकी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही परिवार के सात लोग गोलगप्पा खाकर बीमार
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार के सात लोग बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पुतलीघर के पास रविवार को गोलगप्पा खाने से कटरा कोतवाली क्षेत्र छोटी बसही निवासी एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। गोलगप्पा खाकर घर लौटने के एक घंटे बाद एक के बाद एक सबकी हालत बिगड़ती चली गई। उल्टी की शिकायत होने पर सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी प्रभुचंद्र मौर्या के परिवार के लोग रविवार सुबह 11 बजे पुलतलीघर के पास ठेले की दुकान से गोलगप्पे खाए। घर आने के घंटे भर बाद एक एक गोलगप्पा खाने वाले सातों की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी होने लगी। इसमें 18 वर्षीय कंचन पुत्र प्रभुचंद, 30 वर्षीय अनीता पत्नी अनिल मौर्या, 20 वर्षीय पार्वती पत्नी प्रदीप, 30 वर्षीय सोनम पत्नी संतोष मौर्या, 17 वर्षीय प्रमोद पुत्र कपूर चंद्र, सात वर्षीय दिव्यांग मौर्या पुत्र अनिल मौर्या और छह वर्षीय दर्पण पुत्र संतोष मौर्या को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद शाम सात बजे हालत में सुधार आया। आपात चिकित्सा में तैनात डाक्टर एनके त्रिपाठी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग हुई है। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें