फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जुआ खेलने के आरोप में सात पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कई साल से जमालपुर थाना क्षेत्र में जगह बदल कर हो रहे जुआ पर लगाम लगाने के लिए नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर अंतत: कार्रवाई हो ही गई। पुलिस ने जुआ खेलने वालों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस के बजाय एसओजी की टीम को मौके पर भेजा। एसओजी दबिश देकर जुआ फड़ के संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से नकद रुपयों के अलावा 12 बाइकें और एक कार बरामद हुई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को बुलाकर आरोपियों को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जमालपुर क्षेत्र में कई साल अलग-अलग अड्डों पर जुआ का संचालन हो रहा था। उन्होंने बताया कि जुए के फड़ का संचालन प्रधान संघ का पूर्व अध्यक्ष बिल्लू उर्फ सुजीत सिंह अपने साथी राजकुमार उर्फ मंगरू चौरसिया के साथ करता था। नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को किसी ने जुआ के फड़ के संचालन की जानकारी दी। जुआरी पकड़े जाएं, इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय थाने की पुलिस को भेजने के बजाय एसओजी की टीम को टास्क दिया। एसओजी की टीम ने हसौली लौदा गांव में दबिश दी। इस दौरान मौके पर 25 से 30 लोग जुआ खेल रहे थे। जुआ खेलवाने वाले और जुआरियों को पैसा उपलब्ध कराने वाले सात आरोपी मौके पर पकड़े गए। इसके बाद जमालपुर और अदलहाट पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों को पहले मिर्जापुर ले आकर उनसे पूछताछ की गई। बड़े जुआरियों के पकड़े जाने पर सिंडिकेट उनको बचाने के लिए सक्रिय हो गया। परंतु वे असफल रहे। पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया। एएसपी सिटी ने बताया कि पूर्व प्रधान सुजीत सिंह ही जुए के फड़ का संचालन करता था। पुलिस ने दबिश देकर सात अंतरजनपदीय जुआरियों को पकड़ा है। उनके पास से एक लाख 230 रुपये, एक कार, 12 बाइक, छह मोबाइल, ताश के पत्ते बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें