फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के सात आरोपित को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के थानापुर गांव में बांस काटने के विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पिटकर अधेड़ की गैर इरादतन हत्या मामले में पुलिस ने सात गिरफ्तार आरोपितों को सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी दल श्रृंगार पटेल (50) पुत्र राम बदन व द्वितीय पक्ष के संजय पटेल पुत्र लल्लन पटेल आदि के मध्य झगड़ा हुआ। विपक्षियों ने लाठी-डंडे से पिटकर दल श्रृंगार की हत्या कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अनिल पटेल की तहरीर के आधार पर पड़री पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय आरोपितों की तलाश में जुट गए। पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोमवार को सातों को चालान कर जेल भेज दिया। आरोपित संजय पटेल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी को बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें