मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूर्व सैनिकों अथवा उनके आश्रितों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करें।
बैठक में चारो तहसीलों के भूतपूर्व सैनिकों/आश्रितों ने हिस्सा लिया। अपनी-अपनी समस्याओं से अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) यूपी सिंह को अवगत कराया। उन्होंने समस्त पूर्व सैनिकों/आश्रितों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल अनिल कुमार (अ.प्रा.) ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों/आश्रितों तथा हुए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।