फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन संयंत्र स्थापित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल आक्सीजन संयंत्र स्थापित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र मिर्जापुर में आक्सीजन आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए प्लांट की आवश्यकता है। इसके लिए जिला खनिज निधि योजना से आवश्यक धनराशि तत्काल स्वीकृत करने एवं इस आपातकालीन स्थिति में आक्सीजन संयंत्र स्थापित करने का कष्ट करें। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश कोविड- 19 के संक्रमण से प्रभावित है। देश व प्रदेश की सरकारें संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही हैं। इससे संक्रमित मरीजों की चिकित्सा के लिए आक्सीजन बहुत ही आवश्यक है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कोरोना संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए सांसद ने डीएम को पत्र लिखकर सांसद निधि से एक करोड़ रुपये देने को कहा था। एक करोड़ से वेंटिलेटर सहित अन्य संसाधनों की खरीद के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें