सीखड़। नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मगरहा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की तरफ से सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ राजकीय हाई स्कूल खानपुर में किया गया। बुधवार को आयोजित उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. मृणालिनी सिंह ने स्वयंसेवक को शिक्षा अर्जित करने के साथ-साथ समाज एवं समुदाय की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रेम यादव, डॉ. सुशील कुमार, प्रो. राकेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. चारू चंद्र, डॉ. दीपक वर्मा आदि रहे।