फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। इसकी जानकारी गार्ड ने चालक को दी। इसके बाद चालक ने ट्रेन रोक दिया। इसके बाद कपलिंग जोड़कर 15 मिनट पर मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज से आ रही मालगाड़ी को विंध्यायल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक बृहस्पतिवार को शाम को रोका गया था। थोड़ी देर बाद जब मालगाड़ी आगे बढ़ी तो डिब्बे की कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना चालक को दी। इसके बाद चालक ने मालगाड़ी रोक दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे गाड़ी परीक्षक फूलचंद ने चालक और गार्ड के साथ मिलकर कपलिंग जोड़ी। कपलिंग टूटने से मालगाड़ी 15 मिनट से ज्यादा समय तक खड़ी रही। मौके पर पहुंचे आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन अधीक्षक की निगरानी में ट्रेन को छह बजकर 48 मिनट पर आगे के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दकी ने बताया कि कपलिंग टूटने से 15 मिनट तक गाड़ी प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। घटना से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें