तहसील क्षेत्र के धूरिया गांव (मादाचक) में अवैध खनन करने के आरोप में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नीरज सिंह पटेल ने एक व्यक्ति को जेल भेज दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मादाचक में बालकेश्वर व रामचंदर को खनन पट्टा विभाग द्वारा दिया गया था। लेकिन एक सप्ताह पूर्व ही रामचंदर का पट्टा समाप्त हो गया है। बावजूद उसके खनन पट्टा स्थल के दक्षिण तरफ खनन का कार्य किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके पर टीम पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति खनन कर रहा था। पूछताछ करने पर उसने अवैध खनन करना स्वीकार किया। मौके पर एक पोकलैंड भी मौजूद मिला। जिसे अहरौरा पुलिस व खनन विभाग के कर्मचारी रंजन वर्मा को सौंपा गया। खनन निरीक्षक के तहरीर पर सुरेश पुत्र लालबरत निवासी धूरिया के विरूद अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।