फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो स्वर्ण और एक रजत व एक कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
पदक के साथ मिर्जापुर के ​​खिलाड़ी।स्रोत- ​खिलाड़ी - फोटो : samvad
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन पांच, छह व सात दिसंबर को लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें मिर्जापुर की टीम ने कोच व सचिव कमलापति त्रिपाठी के निर्देशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। जमुई की महाराज सर्वेश सिंह की पत्नी रूबी सिंह ने प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। रूबी सिंह महिला के लिए प्रेरणा बनी है। 30 साल की उम्र में भी शादी के बाद सात साल की पुत्री होने के बाद भी इनमें खेलने का जज्बा बरकरार है। पुरुष वर्ग 59 किलो जूनियर में पुष्कर बिंद ने 105 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 93 किलो जूनियर भार वर्ग में गोपाल बिंद ने 140 किलो भार उठाकर रजत पदक मिर्जापुर की झोली में डाला। 74 किलो भार वर्ग में देवेश तिवारी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 93 किलो भार वर्ग सीनियर में सत्येंद्र तिवारी, शिवाकांत द्विवेदी व पीयूष मिश्रा ने अंतिम समय तक मेडल लेने के लिए संघर्ष करते रहे। मेडल लेने में असमर्थ रहे। टीम मैनेजर श्रवण सिंह रहे। सभी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पावरलिफ्टिंग संघ की संरक्षिका रत्नावली सिंह, अध्यक्ष डॉ. प्रेम शंकर सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल, विरेंद्र सिंह मरकाम, ब्रह्मांड राज, सुधा सिंह विपुल दुबे ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें