फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण समाप्त करने की मांग

Tue, 14 Jul 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर सोमवार को नगर के  विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों  ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जिला प्रशासन के माध्यम से  राष्ट्रपति को पत्रक प्रेषित किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान बच्चे आरक्षण हटाओ देश बचाओ का नारा लगा रहे थे।

राष्ट्रपति को भेजे गए पत्रक में कहा गया कि आजादी के बाद से ही विभिन्न स्तरों पर पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।

इससे मेधावी छात्र  अधिकतम प्रतिशत से उत्तीर्ण हो जाने के बावजूद अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में छात्रा कुंठा से ग्रसित हो रहे हैं।

 छात्रों ने मांग किया कि आरक्षण   का लाभ लेने वाले विभिन्न वर्ग के छात्रों को अध्ययन के लिए  आर्थिक मदद सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाएं, लेकिन विभिन्न स्तर की नौकरियों एवं विद्यालयों, महाविद्यालयों में                प्रवेश में आरक्षण दिए जाने के प्राविधान को अब बनाए रखना किसी भी कीमत पर छात्रों द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान हर्ष नारायण दूबे, समीर पांडेय, निहाल दूबे, पीयूष, शशांक, रजत, ज्ञानचंद्र, देवेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें