फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माई की छवि देख निहाल

Sun, 09 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
मंद‌िर में भक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की सप्तमी को मां विंध्यवासिनी का गुड़हल, कमल व गुलाब के फूलों शृंगार किया गया। उनकी छवि निरखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहाड़ से विंध्याचल धाम तक आस्था का रेला लगा रहा और पूरा इलाका मां के जयकारे से गूंजता रहा। 
   विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का का तांता लगा रहा। गंगा में डूबकी लगाने के बाद श्रद्घालु डलिया में पूजन सामग्री लेकर भक्त लंबी कतार में खड़े रहे।  विंध्याचल धाम से सटी गलियों में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। विंध्धाम क्षेत्र की सभी गलियां आस्थावानों से पटी रही।
विज्ञापन
  कतार में खड़े श्रद्घालु माता का जयकारा लगाते मंदिर की तरफ बढ़े चले जा रहे थे। मंदिर के गुंबद व हवन कुंड की परिक्रमा करने वालों का तांता लगा रहा। वहीं छत पर शहनाई की गूंज के बीच लोग मुंडन संस्कार चलता रहा।  
विज्ञापन

विंध्य दरबार में नवरात्र की सप्तमी पर महिलाओं ने कढ़ाई चढ़ाया। मेला क्षेत्र में जगह-जगह कढ़ाई चढ़ाकर महिलाएं हलवा-पूड़ी बनाई गई। विंध्याचल धाम के बरतर तिराहा, स्टेट बैंक चौराहा, थाना गली, गंगा घाट गली सहित कई अन्य स्थानों पर कढ़ाई को चढ़ाकर प्रसाद बनाने के लिए होड़ मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें