फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षों ने बताई जन समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षों को मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर बुलाकर समीक्षा की। इस अवसर पर छानबे विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहें। सेक्टर प्रभारियों ने खाद, पानी व बिजली की समस्या को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों से कहा कि आपकी समस्याओं को जिलाधिकारी को सोमवार को अवगत कराया जाएगा। इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लगे हाथ सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षो से कहा कि भाजपा सरकार के दिन पूरे हो चले है। जनता इनके करतूतों को भली भांति जान चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। अध्यक्षता विधानसभा छानबे अध्यक्ष सोकिम अहमद ने किया। संचालन महासचिव हरिशंकर यादव ने किया। बैठक में गोविन्द यादव, सुरेश पटेल, संग्राम बिन्द, रामगोपाल बिन्द, नागेन्द्र तिवारी, विजय विश्वकर्मा, श्याम बाबू बिन्द, शेषमणि पाल, सुभाष कोल, राकेश यादव, इन्द्रमणि गूजर, सुनीत कुमार यादव, कृष्ण बहादुर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें