रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से नगर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में रविवार को विविध प्रकार की स्पर्धाएं आयोजित कराई गईं।
इस अवसर पर टी-20 के तहत निर्धारित 20 ओवर का मैच प्रेसिडेंट इलेवन एवं सेक्रेटरी इलेवन के मध्य खेला गया, जिसमें सेक्रेटरी इलेवन की टीम विजयी हुई।
क्लब के अध्यक्ष मनीष सर्राफ ने विजेता टीम के कप्तान रोहित अग्रवाल को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। मैच के दौरान बेस्ट बालर व्योम अग्रवाल, बेस्ट बैट्समैन आनंद पुगलिया, बेस्ट फील्डर सीपी गुप्त तथा मैन आफ द मैच विभोर रस्तोगी रहे।
क्रिकेट मैच के बाद बच्चों के बीच दौड़ व रस्सी खींच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
इस दौरान मुकेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, प्रदीप गुप्त, कुलदीप खंडेलवाल, पुष्पेंद्र गुप्त, साक्षी सर्राफ, पूनम गुप्ता, सुरेंद्र रैदानी, ज्ञानचंद्र अगवाल, राजकुमार सिंह, राजीव अग्रवाल, बीडी अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, बीनू गुप्ता, सरिता अग्रवाल, ललित मोहन खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।